Saturday, October 24th, 2026

राजमहल में भगवा झंडा लगाने वाला फुलझारियापारा का युवक गिरफ्तार

सारंगढ़
शनिवार की शाम को सारंगढ़ स्थित राजमहल में अज्ञात व्यक्ति ने राज्य ध्वज को उतारकर भगवा झंडा लगा दिया था। इसकी शिकायत महल के राजा स्व. नरेश सिंह संयुक्त मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं उनकी बहन पुष्पादेवी सिंह ने सारंगढ़ थाने में की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच की और सोमवार की सुबह सारंगढ़ के ही फुलझारियापारा के रहने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय हैं कि पुष्पादेवी रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुकी है और राजमहल परिवार का कांग्रेस पार्टी से पुराना नाता भी हैं। पुष्पादेवी सिंह की ओर से उनके परिवार के सदस्य डॉ. परिवेश मिश्रा ने अपने महल पर लगे राज्य ध्वज के चोरी हो जाने और उसकी जगह भगवा झंडा लगाए जाने का आरोप लगाते हुए सारंगढ़ थाने में शनिवार को शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता लिया और रविवार दिन भर मामले की जांच में जुटी रही। इस दौरान कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक युवक सारंगढ़ कस्बे में स्थित गिरि विलास महल के आसपास देखा गया है, पुलिस ने क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज को तत्काल चेक दिया और युवक की शिनाख्त होने के बाद सोमवार की अलसुबह फुलझारियापारा में रहने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही हैं।

 

#Fuljhariapara

Source : Agency

पाठको की राय