Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

आसमान से अचानक खेत में गिरा AIF के लड़ाकू विमान MIG-21 विमान का फ्यूल टैंक

हनुमानगढ़
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले पीलीबंगा तहसील के 12 पीबीएन गांव में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान का फ्यूल टैंक खेत में गिरने का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर को आसमान में उड़ते विमान का फ्यूल टैंक गिरने का मामला पूरे जिले में चर्चा ​का विषय बना है। पीलीबंगा थाना प्रभारी इंद्रकुमार ने बताया इंडियन एयरफोर्स के फाइटर विमान मिग 21 का फ्यूल टैंक बताया जा रहा है, जो 12 पीबीएन की रोही पूर्ण राम गोदारा के खेत में गिरा है। हादसा किसी वजह से हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
 
खेत में फ्यूल टैंक गिरने की वजह से वहां लगभग 3-4 फीट मिट्टी धंस गई। इसके बाद टैंक पलट गया। आसपास के क्षेत्र में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पीलीबंगा सीआई इंद्र कुमार भी मय टीम खेत पहुंचकर जानकारी ली। वहीं, एयरफोर्स की खास टीम भी मौके पर पहुंची है। बता दें कि राजस्थान का हनुमानगढ़ जिला श्रीगंगानगर से लगता हुआ है। श्रीगंगानगर सरहदी जिला है, जो भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित है। ऐसे में यहां पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विभान अक्सर उड़ान भरते रहते हैं।

 

#फ्यूल टैंक

Source : Agency

पाठको की राय