Thursday, October 22nd, 2026

ईद मिलादुन्नबी के मौके में फल वितरण

रायपुर
पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम गरीब बेसहारा जरूरतमंदों की मदद फरमाते थे। इसी शिक्षा का पालन करते हुए वहदत-ए-इस्लामी हिंद, रायपुर, छत्तीसगढ़ की ओर से ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अंबेडकर अस्पताल में अस्पताल कर्मचारियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से मरीजों को फल वितरण किया गया। रायपुर शहर प्रभारी मोहम्मद अशरफ द्वारा फल वितरण उपरांत अस्पताल प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं मरीजों के लिए जल्द स्वास्थ्य लाभ की दुआ की गई।

 

#Eid Miladunnabi

Source : Agency

पाठको की राय