Saturday, October 24th, 2026

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर आज से लेकर 31 जुलाई तक रोजाना दो घंटे गाड़ियों के पहिए थमे रहेंगे

मंडी
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर आज से लेकर 31 जुलाई तक मंडी से पंडोह के बीच रोजाना दो घंटे गाड़ियों के पहिए थमे रहेंगे। नेशनल हाईवे पर 4 मील से 9 मील तक पहाड़ी पर हवा में लटके बड़े-बड़े बोल्डरों व चट्टानों को हटाने के लिए हाईवे को बंद किया जा रहा है।

लैंडस्लाइड का बना हुआ है खतरा
इन बोल्डरों व चट्टानों से नेशनल हाईवे पर लगातार लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। जिसके लिए हाईवे पर रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। छोटे वाहन आने जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकेंगे, जबकि बड़े वाहनों को एनएच खुलने का इंतजार करना होगा।

डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने दी जानकारी
जानकारी देते हुए डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि कुछ स्थानों पर बड़े-बड़े पत्थर और चट्टानें पहाड़ी पर लटकी हुई हैं जो कभी भी गिरकर तबाही मचा सकती हैं। ऐसे में इन पत्थरों और चट्टानों को हटाना जरूरी है। वहीं, कुछ स्थानों पर लैंडस्लाइड के कारण मलबा गिरा हुआ है जिसे भी हटाना जरूरी है।

 

 

#Chandigarh-Manali National Highway

Source : Agency

पाठको की राय