Sunday, October 25th, 2026

नौतपा के पहले ही दिन से तपने लगा सूर्य, चलने लगी गर्म हवाएं


रायपुर। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही कल से नौतपा का प्रारंभ हो गया और पहले ही दिन सूर्यदेव ने अपना तपिस दिखा शुरू कर दिया हैं। सुबह से गर्म हवाएं चलने शुरू हो गई हैं। वैसे मौसम विभाग ने यास तूफान के चलते राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में शाम के समय में हल्की बारिश होने की संभावना जताई हैं।
आज से नौतपा की शुरूआत हो गई है जो 3 जून तक रहेगा। पहले ही दिन सूर्य की तपिस लोगों को बेचैन कर दिया है क्योंकि सुबह से ही तेज हवाओं के साथ गर्म हवाएं भी चल रही हैं। वैसे कोरोना काल के चलते लोग मॉस्क का उपयोग तो कर ही रहे हैं ऊपर से नौपता के पहले ही दिन से गर्म हवाए चलने से वे अपने आप को सुरक्षित करने के लिए गमछे, टोपी के साथ ही रुमाल और छाते का भी उपयोग करते हुए देखे गए।
सूर्य आज सायं 7.53 बजे रोहिणी में प्रवेश करेगा। ज्येष्ठ माह में सूर्य के वृषभ राशि के 10 अंश से लेकर 23 अंश 40 कला तक को नौतपा कहा जाता है। सूर्य 8 जून तक 23 अंश 40 कला में रहेगा। वैसे तो यह समयावधि 15 दिवस की होती है, क्योंकि सूर्य 15 दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में भ्रमण करता है, लेकिन शास्त्रीय मान्यता के अनुसार प्रारंभ के नौ दिन ही नौतपा के तहत स्वीकार किए जाते हैं, इसके बाद सूर्य के ताप का उत्तरार्ध होता है, जो नौतपा के लिए त्याज्य है। 25 से 30 मई तक अलग-अलग स्थितियों में सूर्य, मंगल, बुध का शनि से समसप्तक योग भी निर्मित होता है इससे भी धरती पर तापमान बढ़ता है। हालांकि अत्यधिक गर्मी के कारण कभी-कभी बारिश के योग भी बन जाते हैं। इसे रोहिणी का गलना कहते हैं। मान्यता है कि अगर इन 9 दिनों के बीच पानी गिर जाए तो वर्ष भर बारिश अच्छी नहीं होती है। लेकिन अगर रोहिणी खूब तपती है तो साल में वर्षा के योग उत्तम बनते हैं। दूसरे शब्दों में इस दौरान भीषण गर्मी होती है तो मानसून में अच्छी बारिश होने के आसार बनते हैं, वहीं यदि तपन कम हो तो वर्षा योग भी सामान्य ही रहता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय