Saturday, October 24th, 2026

शनिवार से सोमवार तक गरज चमक के साथ होगी झमाझम बारिश

रायपुर
मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने किसानों के साथ ही छत्तीसगढ़ के लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार से सोमवार तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है क्योंकि दस दिनों से छत्तीसगढ़ में बारिश नहीं हुई।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, बरेली, फुरसतगंज, वाराणसी, डाल्टनगंज, बालासोर, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण- पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। बीच में मानसून ब्रेक की जो स्थिति बनी थी वह खत्म हो गई है। कई स्थानीय मौसमी तंत्र भी सक्रिय हो रहे हैं। इसकी वजह से अगले तीन-चार दिनों में बरसात की गतिविधियां बढ?े की संभावना प्रबल हो गई हैं। इस सप्ताह 6, 7 और 8 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश का संयोग बनता दिख रहा है। उन्होंने बताया कि उसके बाद भी बरसात की स्थिति बनी रहेगी।

 

#thunderstorms

Source : Agency

पाठको की राय