Friday, October 23rd, 2026

01 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुलेंगे प्रदेश के टाइगर रिजर्व

भोपाल
 कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, पन्‍ना एवं संजय दुबरी टाइगर रिजर्व सहित मध्य प्रदेश के सभी 10 नेशनल पार्क और 24 अभयारण्य तीन महीने बाद शुक्रवार से पर्यटकों के लिए खोले जा रहे हैं। पार्क खुलने से पहले ही सभी छह टाइगर रिजर्व में अक्टूबर और नवंबर माह में छुट्टी के दिनों की बुकिंग पूरी हो चुकी है। कुछ तारीखों में तो विशेष कोटा भी नहीं है।

13 अक्टूबर को दहशरा पर्व है और उसके बाद 20 अक्टूबर तक लगातार छुट्टी है। इस अवधि में 2575 पर्यटकों ने आनलाइन बुकिंग कराई है, तो नवंबर माह में दीपावली सहित नौ छुट्टियां हैं। इनमें 5342 पर्यटक प्रदेश के टाइगर रिजर्व की सैर करेंगे। ज्ञात हो कि बारिश के चलते पिछले तीन महीने से पार्क बंद थे।

कोरोना संक्रमण कम होने के बाद एक बार फिर प्रदेश के पर्यटन में बूम आने के संकेत मिल रहे हैं। संक्रमण के डर से लंबे समय से घरों और अपने शहर से बाहर निकलने से कतरा रहे लोग अब प्रकृति और वन्यप्राणियों को नजदीक से निहारकर खालीपन को कम करना चाहते हैं। वन्यप्राणी मुख्यालय ने एक अक्टूबर से पार्क खुलने की घोषणा के साथ 21 सितंबर से आनलाइन बुकिंग शुरू की थी। अक्टूबर के लिए 21 से 27 सितंबर तक आनलाइन अग्रिम बुकिंग चली और 28 सितंबर से नवंबर माह के लिए बुकिंग शुरू हुई है।


कोरोना गाइड लाइन का होगा पालन

सभी संरक्षित क्षेत्रों में पर्यटकों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा। इसको लेकर वन्यप्राणी मुख्यालय ने निर्देश जारी किए हैंं। संरक्षित क्षेत्र के अधिकारियों से कहा गया है कि प्रदेश में भले ही कोरोना नियंत्रण में हो, पर पर्यटकों को पार्क में प्रवेश देते हुए गाइड लाइन का गंभीरता से पालन कराएं।

 

#टाइगर रिजर्व

Source : Agency

पाठको की राय