Thursday, October 22nd, 2026

 20 मई से कार्डधारकों को इस डेट तक मिलेगा फ्री राशन

लखनऊ
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत राशन का नि:शुल्क वितरण 20 मई से शुरू होगा। 31 मई तक वितरण होगा। पिछली बार की तरह इसबार भी सभी राशनकार्ड धारकों राशन फ्री में वितरित किया जाएगा। कोरोना के कारण पीएमजीकेएवाई के तहत नि:शुल्क राशन वितरण का यह तीसरा फेज होगा। योजना के तहत मई व जून माह में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को नि:शुल्क राशन मिलेगा। डीएसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक कार्डधारक को प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया जाएगा। प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल मिलेगा। 

तीन दिन पोर्टेबिलिटी के तहत मिलेगा राशन 
कार्डधारक नि:शुल्क राशन किसी भी राशन की दुकान से ले सकेंगे। कार्डधारकों को यह सुविधा वितरण के अंतिम तीन दिन 29, 30 व 31 मई को मिलेगी। इस दौरान कार्डधारक किसी भी दुकान से नि:शुल्क राशन ले सकेंगे।    

17 तक होगा नियमित वितरण 
राशन का नियमित वितरण अब 17 मई तक होगा। अभी तक पांच से 14 तारीख तक ही वितरण की निर्धारित थी। मोबाइल ओटीपी सत्यापन के आधार पर वितरण 14 मई को ही होगा। 

 

#फ्री राशन

Source : Agency

पाठको की राय