Tuesday, October 20th, 2026

14 मार्च से  एसजीएसआइटीएस इंदौर में आफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी 

इंदौर
एसजीएसआइटीएस  कक्षाओं का संचालन करेगा। कोरोना महामारी के कारण कई महीनों से संस्थान आनलाइन कक्षाएं संचालित कर रहा था। अब संक्रमण की संख्या कम होने पर संस्थान ने विद्यार्थियों को जानकारी देकर कहा है कि वे शहर में आ जाए। संस्थान बीटेक और बी फार्मेसी के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 23 मार्च से कालेज परिसर में नियमित कक्षाएं लगाएगा। वहीं एमटेक, एम फार्मेसी, एमबीए, एमसीए और एमएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आफलाइन कक्षाएं 14 मार्च से शुरू हो जाएंगी।

संस्थान ने अपने सभी विभाग प्रमुखाें को कहा है कि कक्षाएं शुरू होने के पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ले। कक्षाओं के टाइम-टेबल, कक्षाओं की व्यवस्था, कक्षाओं के अंदर और प्रयोगशालाओं की स्थिति देख ले और जो भी कमी है उसकी व्यवस्था कर ली जाए। जो प्रोफेसर घर से विद्यार्थियों को आनलाइन पढ़ा रहे हैं उन्हें भी संस्थान ने जानकारी भेज दी है। कालेज के निदेशक प्रो. राकेश सक्सेना का कहना है कि जो छात्र इंदौर से बाहर के है और संस्थान के छात्रावास में रहना चाहते हैं वे नियमानुअसार अपने छात्रावास में रूम आवंटित करवा ले और छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अन्य छात्र जो संस्थान के बाहर है या शहर में आ चुके हैं वे भी तैयार कर ले। सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को वैक्सीन के दोनों डोज अनिवार्य से लगाने की सलाह दी जा रही है।
 

 

#एसजीएसआइटीएस

Source : Agency

पाठको की राय