Wednesday, October 21st, 2026

19 अप्रैल से अमेरिका के हर वयस्क को लगेगा कोरोना वैक्सीन- राष्ट्रपति बाइडेन

वॉशिंगटन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने  घोषणा करते हुए कहा कि 19 अप्रैल से 18 साल और उससे अधिक उम्र के हर शख्स को वैक्सीन लगाई जाएगी. इससे पहले ये 1 मई से होना था, लेकिन बाइडेन ने इसे दो हफ्ते पहले यानी 19 अप्रैल से शुरू करने का ऐलान किया है. ऐलान करने से पहले बाइडेन ने देशभर के वरिष्ठ नागरिकों से वैक्सीनेशन कराने की अपील की.

साथ ही बाइडेन ने कहा कि अमेरिका कोरोना वैक्सीन की 150 मिलियन डोज लगाने और 62 मिलियन लोगों को पूरी तरह से वैक्सीनेशन करने वाला पहले देश है. बाइ़डेन ने कहा कि जब से उन्होंने राष्ट्रपति का पद संभाला है तब से 65 साल से अधिक उम्र के 75 फीसदी से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं.

बाइडेन ने कहा कि हमने कल ही 150 मिलियन डोज को पार किया है और मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रपति के तौर पर मेरे 100 दिन पूरे होने तक हम 200 मिलियन डोज के लश्र्य को पार कर लेंगे. साथ ही कहा कि हम हफ्ते में 20 मिलियन से अधिक डोज के लिए प्रति दिन औसतन 3 मिलियन डोज दे रहे हैं.

 

#राष्ट्रपति बाइडेन

Source : Agency

पाठको की राय