Friday, October 23rd, 2026

15 अप्रैल से ठाकरे समिति के कार्यक्रम, जन्मशती समारोह से फिर युवाओं को जोड़ेगी BJP

भोपाल
भाजपा अपने पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती समारोह के जरिये एक बार फिर बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं और युवाओं को पार्टी कार्यक्रमों की मुख्य धारा में लाने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए संगठन ने तय किया है कि अगस्त एवं सितंबर के बीच बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

ठाकरे की स्मृति में कार्यक्रमों का आयोजन अप्रेल से ही शुरू हो जाएगा। प्रदेश भर में होने वाले इन कार्यक्रमों में व्याख्यान माला, खेलकूद प्रतियोगिताएं, स्वसहायता समूह, कामकाजी महिला और हितग्राही महिलाओं के सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अजा बस्तियों में चौपाल भी लगेंगी। समारोह समिति के सचिव हेमंत खंडेलवाल के अनुसार संगठन द्वारा ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष समारोह की शुरुआत अगले माह 15 अप्रेल से होगी।  15 अप्रैल से 15 मई के बीच प्रदेश के 10 संभाग मुख्यालयों एवं 90 अन्य नगरों में व्याख्यान मालाएं होंगी।

15 मई से 15 जून तक युवा कार्यक्रम के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं संभागवार सम्मेलन होंगे। 15 जून से 15 जुलाई के बीच महिला कार्यक्रम के अंतर्गत भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में समाज में प्रभावी एवं सक्रिय महिलाओं के महिला सम्मेलन, हर जिले में स्व सहायता समूह, कामकाजी महिलाओं एवं हितग्राही महिलाओं के सम्मेलन होंगे। 15 जून से 15 जुलाई के बीच अनुसूचित जाति बस्ती एवं नागरिकों के बीच अजा चौपाल का आयोजन किया जाएगा। 15 जुलाई से 28 जुलाई के बीच जिलों में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में ह्य राष्ट्र सेवा में ठाकरे जीह्ण  विषय पर प्रबोधन होंगे। 28 जुलाई से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय