Monday, October 26th, 2026

फ्रेंडशिप, सेक्स, समीक्षा अधिकारी और प्रेमिका में शुरू हुई तकरार, फिर...

 लखनऊ
 

लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली में युवती ने सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। समीक्षा अधिकारी पर शादी का झांसा देने का भी आरोप लगा है। जिसके आधार पर समीक्षा अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गाजीपुर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ा है।

बरिगवां निवासी युवती के मुताबिक समीक्षा अधिकारी गोविंद से उसकी दोस्ती थी। जो मूल रूप से कौशाम्बी के सादिकपुर का रहने वाला है। पीड़िता के मुताबिक गोविंद ने युवती से शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ कई बार जबरन संबंध बनाए थे। एतराज जताने पर जल्द शादी करने की बात कहता था। इस बीच युवती गर्भवती हुई थी। जिस पर आरोपी ने गर्भपात कराया था। विरोध किए जाने पर युवती को बहाने बना कर बहला लेता था।
 

 

Source : Agency

पाठको की राय