Monday, October 26th, 2026

लक्ष्मी नगर में 40 लोगों का हुआ नि:शुल्क उपचार

रायपुर.
वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन, श्रेयांस एंड जीएस ओझा फाउंडेशन एवं एस के केयर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्रात: कालीन नि:शुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर का आयोजन लक्ष्मीनगर स्थित एसके केयर हॉस्पिटल में किया गया। शिविर में करीब 40 लोगों का विभिन्न रोगों से संबंधित मीमोरियो का विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा परामर्श जांच और दवा का वितरण किया गया। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर शुगर, हिमोग्लोबिन नि:शुल्क जांच भी किया गया।

इस अवसर पर एसके केयर के विशेषज्ञ डॉ पलक शर्मा, डॉ प्रियंका अग्रवाल, डॉ सकील अंसारी, डॉ महेंद्र साहू, डॉ अनिमेष बाला, तुमेंद्र साहू, मधु चंद्रवंशी, सरिता साहू तोषण गिलहरे, रेणु साहू, हीना ,खुशबू, केनिता, शीतल साहू, संतोष सिन्हा, विनोद दीवान उपस्थित थे।

 

 

#Free treatment

Source : Agency

पाठको की राय