Wednesday, October 21st, 2026

डोमेस्ट्रिक डाटा एन्ट्री कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर
जिले के बेरोजगार युवकों के भविष्य को बेहतर बनाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कांकेर जिले में उपलब्ध संसाधन एवं रोजगार की संभावनाओं से युवाओं को सक्षम बनाने लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में कौशल विकास योजना अंतर्गत डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कोर्स में निःशुल्क रहवासी प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। 16 फरवरी को प्रातः 11 से 04 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में उक्त प्रशिक्षण के लिये कांउसलिंग का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जिले के ऐसे युवा जो 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के है और प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते वे 10वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, 04 पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में कांउसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते है।

 

#Free Training

Source : Agency

पाठको की राय