Thursday, October 22nd, 2026

रायपुर में मरीजों के लिए नि:शुल्क ओपीडी की सुविधा - सिंहदेव

रायपुर
छत्तीसगढ़ सरकार अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे के मुताबिक एक - एक करके सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने कहा था कि कम से कम शुल्क में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध कराई जाएगी और सरकार इस कड़ी में जल्द अपना वादा पूरा कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि यूनिवर्सल हेल्थकेयर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायपुर में मरीजों के लिए नि:शुल्क ओपीडी की सुविधा की शुरूआत की जा रही है। इसके साथ ही 24 तरह के जांच और एक्स-रे तथा सोनोग्राफी की भी सुविधा मुफ्त उपलब्ध की जाएगी। राजधानी में यह योजना एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की जा रही है जिसकी सफलता के आंकलन के बाद पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

 

#Singhdeo

Source : Agency

पाठको की राय