Wednesday, October 21st, 2026

परिवहन विभाग द्वारा कैम्प आयोजित कर निःशुल्क लर्निग लायसेंस किया गया वितरित

सिंगरौली
परिहवन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर के द्वारा परिवहन विभाग के अधिकारियो कर्मचारियो के साथ विगत दिवस कन्य महाविद्यालय सिंगरौली में कैम्प आयोजित कर अध्ययनरत छात्राओ को लर्निग लायसेंस का वितरण किया गया। विदित हो कि कलेक्टर श्री अरूण परमार के निर्देश के परिपालन एवं शासन के मंशानुरूप सुरंक्षित यातायात के तहत परिहवन अधिकारी श्री राठौर के द्वारा शिविर आयोजित कर 110 छात्राओ को निःशुल्क लर्निग लायसेंस का वितरण किया गया।  वही उपस्थित छात्राओ को यातायात के नियमो के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही दो पहिया वाहन से यात्रा करते समय हेलमेट लगाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य सहित परिवहन विभाग के सुरेन्द्र कुशवाहा, ओम तिवारी आदि उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय