Wednesday, October 21st, 2026

सरयूपारीण ब्राम्हण सभा का आज नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर


रायपुर

स्वाथ्य ही असल धन है की अवधारणा को लेकर आगामी 5 फरवरी दिन रविवार को विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सको के सहयोग से सरयूपारीण ब्राम्हण सभा के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  प्रस्तावित है। शिविर में एलोपैथी, आयुर्वेदिक ,होम्योपैथी के विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। स्वास्थ्य शिविर सरयूपारीण ब्राम्हण सभा भवन रिंग रोड संजय नगर के प्रांगण में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2बजे तक आयोजित होगा। पूर्णत: नि:शुल्क शिविर होगा,आवश्यक दवाओं का नि:शुल्क वितरण भी किया जायेगा। भबिष्य में विभिन्न रोगों की जांच में लगने वाली राशि मे भी सम्बंधित चिकित्सा केंद्र से छूट हेतु सुविधा भी तय की जायेगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय