Thursday, October 22nd, 2026

बिलासपुर में महिला टीचर से लाखों की ठगी

बिलासपुर.

ज्यादा कमाने के लालच में शिक्षिका ने करीब डेढ़ लाख रुपए गवा दिए। टास्क कमाने का लालच देकर ऑनलाइन ठगी कर ली गई।पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। दरअसल, सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोकनगर में रहने वाली शिक्षिका जया गौतम पति सिद्धांत गौतम के मोबाइल पर होटल मैनेजमेंट का स्टार रेटिंग देने के लिए दो दिन पहले एक मैसेज आया। जिसके एवाज में उन्हें रुपये मिलने का लालच दिया गया।

कुछ दिन बाद फिर उन्हे टेलीग्राम ग्रुप में ऐड कर दिया फिर टास्क पूरा करने पर 400 रुपये भी दिए। फिर बाद में अलग-अलग टास्क दिए गए और रुपये की मांग की गई। पहले कुछ रकम मिलने के लालच में शिक्षिका ने उनके बताए बैंक खाते में करीब डेढ़ लाख रुपये जमा कर दिए। जिसके बाद फिर उन्हें अलग-अलग और टास्क दिया गया। मुनाफा नहीं होने पर महिला ने बात की। तब टास्क पूरा नहीं करने के कारण पैसा फंस जाने की बात कहते हुए ठग ने उसे गोलमोल जवाब देने लगा। इस पर महिला को ऑनलाइन ठगी का अहसास हुआ। तब महिला ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ठगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ 420 केस के तहत कार्रवाई जा रही है।

 

#Cheated one

Source : Agency

पाठको की राय