Friday, October 23rd, 2026

न्यूज चैनल खोलने के नाम पर 45 लाख की धोखाधड़ी,साझेदार का था आफर

रायपुर। ठगने वालों के पास कई हूनर हैं.अब तक तो कारोबारी सेक्टर में इस प्रकार की बातें आ रही थी लेकिन अब तो मीडिया लाइन में भी यह बात आ गई। राजधानी रायपुर में न्यूज चैनल खोलने के नाम पर एक बड़ी धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक न्यूज चैनल खोलने के साथ साझेदार बनाने के नाम पर आरोपियों ने 45 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी की। प्रार्थी अमित जीवन निवासी अरिहंत काम्प्लेक्स पचपेड़ी नाका ने थाना राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
जानकारी के मुताबिक, अश्वनी मिश्रा एवं शिशिर श्रीस्वास्तव ने 06/06/2018 से 01/02/2019 तक स्वयं को न्यूज मीडिया प्रालि का डायरेक्टर होना बताकर एमपी, सीजी में न्यूज चैनल लॉन्च करने एवं साझेदार बनाने का झांसा देकर 45 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी की है। राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने अश्वनी मिश्रा एवं शिशिर श्रीवास्तव के खिलाफ 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।राजेंद्र नगर थाना पुलिस प्रभारी विशाल कुजूर ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है उनकी तलाश भी की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय