Sunday, October 25th, 2026

ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर ठगी, दिल्ली पुलिस ने नालंदा से पकड़े तीन साइबर ठग

नालंदा  
ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर ठगी करने का मामला सुर्खियों में है। दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम कई दिनों से नालंदा और शेखपुरा की खाक छान रही है। रविवार की टीम ने नालंदा पुलिस के सहयोग तीन साइबर ठगों को दबोच लिया है। 

एक आरोपित शेखपुरा में पकड़ा गया है। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर दिल्ली पुलिस के साथ नालंदा पुलिस की टीम बनायी गयी। अलग-अलग स्थानों से तीन ठगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ठगों में बिहार थाना क्षेत्र के नरसलीगंज गांव निवासी मिथलेश कुमार, महलपर मोहल्ला निवासी इन्द्रदेव मालाकार और दीपनगर थाना क्षेत्र के विजवनपर गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ शबनम शामिल है। 

उनके पास से नगद रुपये, लैपटॉप आदि सामान बरामद किये गये हैं। दिल्ली पुलिस की टीम इस संबंध में कार्रवाई कर रही है। छापेमारी टीम में बिहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार भी शामिल थे। 

 

#ऑक्सीजन सिलेंडर

Source : Agency

पाठको की राय