Tuesday, October 20th, 2026

एरियर्स की चौथी किश्त मिलेगी, आदेश जारी

रायपुर
राज्य शासन द्वारा कार्यभारित तथा आकस्मिकता मद से वेतन पाने वाले कर्मचारियों को वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के तहत एक जनवरी 2016 से 30 जून 2017 तक वेतन एरियर्स का नगद भुगतान छह समान वार्षिक किश्तों में करने का निर्णय लिया गया है। अब तक बकाया वेतन के तीन किश्तों का भुगतान शासकीय कर्मचारियों को कर दिया गया है। राज्य शासन के निर्णय अनुसार चतुर्थ किश्त के रूप में माह अक्टूबर 2016 से दिसम्बर 2016 तक के बकाया वेतन का भुगतान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए है।

 

Source : Agency

पाठको की राय