Sunday, October 25th, 2026

24 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ चार युवक गिरफ्तार

रायपुर
राजधानी रायपुर की खमतराई और धरसींवा पुलिस की टीम ने चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो लाख 48 रुपए कीमत के 24 किलो 800 ग्राम गांजा को बरामद किया।

खमतराई पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डब्ल्यूआरएस कालोनी रेलवे स्टेशन के पास उदय जैन को गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 हजार रुपए कीमत के पांच किलोग्राम गांजा को जब्त किया। वहीं दूसरी शमशान घाट के पास तुलसी सोनी निवासी गंज रायपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 800 ग्राम गांजा कीमती लगभग 18,000 रुपए को जप्त किया।

इसी प्रकार धरसींवा पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तिरईया ओव्हर ब्रीज के पास रामकृष्ण तिवारी निवासी सिलतरा धरसींवा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 3 किलोग्राम गांजा जप्त किया जिसकी कीमती लगभग 30,000 रुपए को जप्त किया। इसी तरह सिलतरा स्थित एच.पी पेट्रोल पंप के सामने रमेश अग्रवाल निवासी हीरापुर कबीर नगर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 15 किलो गांजा को जप्त किया। जिसकी कीमती लगभग 1,50,000 रुपए हैं। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

 

#ganja

Source : Agency

पाठको की राय