Tuesday, October 20th, 2026

23 मई तक अमरकंटक एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें रद्द

जबलपुर
ट्रेनों में भीड़ अधिक होने की वजह से आरक्षित टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है । वहीं दूसरी ओर रेलवे ने इस दौरान की पटरी की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इस वजह से कई ट्रेनों को रद्द किया है। जबलपुर से रवाना होने वाली जबलपुर अंबिकापुर एक्सप्रेस जबलपुर रेल मंडल ने 23 मई तक रद किया है।

वहीं रेलवे ने भोपाल से बिलासपुर जाने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस को भी रद किया है । यह ट्रेन 24 मई तक रद्द कर दी गई हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा जबलपुर और भोपाल मंडल की ट्रेनों को रद्द करने के निर्णय से यात्रियों में नाराजगी है।

रेलवे ने किया इन ट्रेनों को रद्द

  • 24 मई तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रतिदिन चलने वाली गाड़ी संख्या 18236/18235 भोपाल - बिलासपुर - भोपाल निरस्त रहेगी ।
  • 23 मई तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रतिदिन रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर - रीवा तथा 24 मई तक प्रतिदिन रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18248 रीवा - बिलासपुर अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी ।
  • इसी तरह गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर - अंबिकापुर 23 मई तक प्रतिदिन तथा गाड़ी संख्या 11266 अंबिकापुर - जबलपुर , 24 मई तक प्रतिदिन अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी ।
  • इसके अलावा गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति - संतरागाछी हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 11 और 18 मई को प्रत्येक बुधवार तथा गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी - रानी कमलापति हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 12 और 19 मई को प्रत्येक गुरूवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी ।

यात्री हो रहे नाराज
जबलपुर रेल मंडल ने 23 और 24 मई तक 4 ट्रेनों को रद्द किया है। इनके रद्द होने से यात्रियों में खासी नाराजगी है। उनका कहना है कि आरक्षित टिकट लेने के लिए उन्होंने 3 माह पूर्व भी टिकट करा ली थी। अब अचानक ट्रेन रद्द करने से उनका सफर रद्द हो गया है । ट्रेनों में लंबी वेटिंग की वजह से टिकट भी नहीं मिल पा रही।

 

#trains

Source : Agency

पाठको की राय