दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत ढही , राहत कार्य जारी
नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत ढह गई है। कुछ लोगों के इस हादसे की चपेट में आने की आशंका है। मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल ने दो लोगों को इमारत के मलबे से निकाल लिया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा चुका है।
हादसा सब्जी मंडी के मलकागंज इलाके में हुआ है जहां कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा था। काम ग्राउंड फ्लोर पर दूध की दुकान में चल रहा था। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग गिरने से आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी दब गईं। डर यह है कि कहीं उनमें से किसी गाड़ी में भी कोई था तो नहीं।
इस घटना में बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है क्योंकि बिल्डिंग रिहाइशी थी जिसमें कई परिवार रह रहे थे। उन्हें मलबों से निकालकर अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है।

पाठको की राय