Monday, October 19th, 2026

पुलिस चेकिंग में पकड़ाए दो पिस्टल सहित चार बदमाश

ग्वालियर। पिस्टलों से लैस होकर गाड़ियों मे ंसवार होकर निकले बदमाश पुलिस चेकिंग में पकड़े गए। पुलिस ने दो गाड़ियों से चार बदमाशों को पकड़ा है। इनके पास से दो पिस्टलें पकड़ी है। इनकी अदावत पुरानी छावनी इलाके में रहने वाले एक भाजपा नेता से चल रही है।

पुरानी छावनी थाना पुलिस के मुताबिक एएसपी राजेश डंडौतिया को मुखबिर से इत्तला मिली थी कि हुंडई वर्ना और पोलो कार में चार लड़के सवार होकर मुरैना से निकले है। इन लÞड़कों के पास अवैध हथियार हैं। ये गाड़ियां मुरैना से पुरानी छावनी इलाके पहुंचने वाली है। पुलिस ने महाराजपुरा और पुरानी छावनी इलाके में वाहन चेकिंग लगा दी। चेकिंग के दौरान पुरानी छावनी इलाके के राजमोहन होटल के पास ये दोनो संदिग्ध कारें पुलिस को मिल गईं। पुलिस ने  घेराबंदी करके कारों को रोक ली। इसके बाद तालाशी लेने पर उनके पास से दो देशी पिस्टलें मिली। पुलिस ने कार सवार युवकों को थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम बंटी लोधी, वीरेन्द्र लोधी, कल्लू खां और अमन श्रीवास बताया। ये चारों जलालपुर व आसपास के रहने वाले बदमाश है। इन सभी का पुरानी क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है। ऐसे में ये सभी अपनी अपराधिक गैंग भी आॅपरेट करते है। पुलिस ने बदमाशों की दोनो कारें जब्त कर लीं। इसके साथ ही चारों के खिलाफ धारा 25/27 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय