Monday, October 19th, 2026

मप्र में टक्कर के बाद कार पर ट्रक के पलटने से चार की मौत, दो घायल

गुना.
मध्य प्रदेश के गुना जिले में मंगलवार को एक ट्रक कार से टकराने के बाद उस पर पलट गया जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर दूर गुना बाईपास पर सुबह करीब सात बजे हुई।

उन्होंने बताया, ‘एक परिवार के छह सदस्य सारंगपुर (राजगढ़ जिले में) से लहार (भिंड जिले में) जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। टक्कर मारने के बाद ट्रक कार पर पलट गया।’ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। ये सभी लोग कार में यात्रा कर रहे थे।’ उन्होंने कहा कि घटना का कारण कोहरा हो सकता है।

 

 

#Guna

Source : Agency

पाठको की राय