Sunday, October 25th, 2026

चार आइपीएस अधिकारी हुए आइजी के समकक्ष पद पर इंपैनल

रायपुर

छत्तीसगढ़ कैडर के चार आइपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने आइजी के समकक्ष पद पर इंपैनल किया है। 2004 बैच के आइपीएस अजय यादव, संजीव शुक्ला, नेहा चंपावत और अभिषेक पाठक को इंपैनल किया गया है। अजय यादव आइजी इंटेलिजेंस, संजीव शुक्ला पुलिस मुख्यालय में चिटफंड एजेंसियों के भ्रष्टाचार की जांच के नोडल अधिकारी हैं। नेहा चंपावत गृह विभाग में विशेष सचिव और अभिषेक पाठक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय