Friday, October 23rd, 2026

देह व्यापार में संलिप्त रायपुर की चार युवतियां व दो युवक महासमुंद से गिफ्तार

महासमुंद
स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में धावा बोलते वहां से चार युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया ये सभी राजधानी रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पकड़े गए इन युवक - युवतियों ने बवाल खड़ा करने की कोशिश की लेकिन पुलिस सख्ती के सामने वे पस्त हो गए।

प्राप्त समाचारों के अनुसार अटल नगर के रहवासियों से संदिग्ध हालत में युवक व युवतियोंं के होने की सूचना पर पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। टीम ने जब मौके पर पहुंचकर देखा तो कार और पास के कमरे में आपत्तिजनक हालत में युवक और युवतियों मिली। पुलिस ने संदिग्ध हालत में मिले युवतियों और युवकों से पतासाजी की तो वे शुरूआत में टीम को गुमराह करने की कोशिश की और पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए बवाल मचाने लगे। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवतियों और दो युवकों को धारा 151 जाफौ में गिरफ्तार किया।  पकड़े गए सभी छह लोगों रायपुर के दलदल सिवनी मोवा,संतोषी नगर और सुंदर नगर निवासी हैं।

 

#Four girls

Source : Agency

पाठको की राय