Monday, October 19th, 2026

चार दोस्तों ने मिलकर युवक का दबाया गला, खेत में दफनाया शव; तीन साल बाद पुलिस ने किया खुलासा

रायपुर.

मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार गांव में चार लोगों ने मिलकर अपने दोस्त की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद शव को खेत में दफना दिया था। मामले में पुलिस ने तीन साल बाद खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कंकाल बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, मल्हार चौकी में तीन साल पहले विकास कैवर्त नाम के युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

परिजनों ने जांच की मांग करते हुए कहा था कि उसके दोस्तों से पूछताछ की जाए। इस पर पुलिस ने उसके दोस्तों से पूछताछ की तो लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई। इसके बाद धीरे-धीरे मामला खुलता गया। आरोपियों ने हथनी तलाब के पास विकास कैवर्त की गला दबाकर हत्या कर दी थी और पास के ही खेत में उसका शव दफना दिया था। चौकी प्रभारी विष्णु यादव ने बताया कि युवक तीन साल पहले धनतेरश के दिन लापता हुआ था। मल्हार चौकी पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध दोस्तों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि चार लोगों ने मिलकर विकास कैवर्त की हत्या की है और उसके शव को खेत में दफना दिया है। मल्हार पुलिस ने बताई गई जगह पर तीन माह पहले खुदाई करवाई थी, लेकिन धान की फसल और पानी होने के कारण उस जगह मे खुदाई में समस्या आ गई।

इसके बाद पुलिस ने धान की फसल कटने के बाद उसी स्थान पर दोबार खुदाई करने की बात कही थी। फसल कटने और एसडीएम कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद फिर से उसी जगह पर जेसीबी मशीन से खुदाई की  गई। इस दौरान पुलिस ने उसे बरामद किया है। मौके पर फॉरेसिंक टीम के साथ मल्हार चौकी प्रभारी विष्णु यादव मौजूद रहे। कंकाल निकालकर डीएनए के लिए भिजवाया गया है।

 

#Revealed three years#four friends#strangled young man#buried body in field

Source : Agency

पाठको की राय