Saturday, October 24th, 2026

चार दिवसीय प्रणवम महोत्सवम प्रारंभ

बिलासपुर
साई नृत्य निलयम, बिलासपुर के द्वारा 4 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता का आयोजन आज 1 सितंबर से 4 सितंबर तक इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय, सरकंडा, बिलासपुर के ऑडिटोरियम में आरंभ हुआ।

इस महोत्सव में पूरे देश भर के लगभग 550 से भी अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि शैलेश पांडेय, विधायक, बिलासपुर एवं विशिष्ट अतिथि द्वय घनश्याम प्रजापति, मुख्य महाप्रबंधक, NTPC एवं डॉ. आर. के. एस. तिवारी, डीन, इंदिरा गांधी कृषि महावियालय, बिलासपुर के करकमलों से संपन्न हुआ।

साई नृत्य निलयम की संस्थापिका एवं गुरु श्वेता नायर ने कहा की प्रणवम महोत्सव एक ऐसा प्रयास है जहां पूरे भारतवर्ष से शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत से जुड़े कलाकर अपनी प्रतिभा दिख सके। आने वाले वर्षो में इसे और भी ऊंचाई में ले जाने का प्रयास जारी रहेगा।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वय ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसी संस्कृति को बढ़ाने में हम हमेशा तत्पर रहेंगे। प्रतिभागियों एवं उनके मातापिता को उन्होंने धन्यवाद दिया की आप भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाने में अपनी महती जिम्मेदारी निभा रहे है।

कार्यक्रम कों सफल बनाने में गुरु श्वेता नायर के मातापिता एवं उनके पति श्री अरूण जी का भी भरपूर सहयोग है।यह "प्रणवम महोत्सव" 1 से 4 सितंबर तक प्रतिदिन सवेरे 9.30 बजे से रात्रि 8 बजे तक लगातार चलते रहेगा।प्रणवम महोत्सव का आयोजन साईं नृत्य निलयम द्वारा किया जा रहा है और साईं नृत्य निलयम की अध्यक्ष गुरु श्वेता नायर हैं।

 

#Mahotsavam begins

Source : Agency

पाठको की राय