Monday, October 19th, 2026

जम्बूरी मैदान में सात जनवरी से लगेगा चार दिवसीय भोपाल विज्ञान मेला

साइंस से जुड़े थीम पवेलियन, नए इनोवेशन, साइंस संवाद और अवॉर्ड रहेंगे आकर्षण

भोपाल
भोपाल विज्ञान मेला 2019 नए प्रयोगों और टेक्नोलॉजी के साथ आयोजित होने जा रहा है। यह भोपाल में मेले का नौवां साल है। भेल स्थित जम्बूरी मैदान में सात से दस दिसंबर तक चलने वाले इस मेले का आयोजन भोपाल सीएसआईआर-एम्प्री, विज्ञान प्रसार, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली और विज्ञान भारती, भोपाल की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मैपकास्ट) के महानिदेशक अनिल कोठारी ने होटल पलाश में हुई बैठक में बताया कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल मेले का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर विज्ञान एवं तकनीक मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा उपस्थित रहेंगे। मेले में विभिन्ना शासकीय एवं अशासकीय विभागों के सौ से अधिक स्टाल लगेंगे। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रो. सुधीर सिंह भदौरिया ने कहा कि भोपाल विज्ञान मेले का उददेश्य लोगों को साइंस और टेक्नोलॉजी में लोकल, रीजनल, नेशनल और ग्लोबली होने वाले डेवलपमेंट से रूबरू कराना है। मेले में देश के जानेमाने संस्थान अपने अचीवमेंट, लगातार हो रहे विकास और इंडियन साइंस और टेक्नोलॉजी में अपने महत्वपूर्ण योगदान को साझा करते हैं।

ये होगा मेले में खास
भोपाल विज्ञान मेला के सचिव तसनीम हबीब ने बताया कि मेले में अलग-अलग थीम पवेलियन नजर आएंगे, मसलन- टेक्नोलॉजी डेमोस्ट्रेशन पवेलियन, हैंडीक्राफ्ट पवेलियन, हेल्थ पवेलियन, एग्रीटेक पवेलियन और इसके साथ ही गर्वनमेंट की योजनाओं और इवेंट से जुड़े पवेलियन शामिल रहेंगे। एक स्पेशल पवेलियन लैब्स, सीएसआईआर, डीएसटी के लिए रहेगा। इस बार फेस्ट में साइंस और स्प्रीच्युअलिटी तथा साइंटिफिट एक्सप्रेशन आॅफ सुपर स्टेशन के स्पेशल सेशन रखे जा रहे हैं। फेस्ट के दौरान टेक्निकल सेशन और कल्चरल प्रोग्राम, स्टूडेंट स्टार्टअप समिट, कौशल विकास, जिज्ञासा आदि भी मेले के मुख्य आकर्षण रहेंगे।

 

#Bhopal Science Fair

Source : Agency

पाठको की राय