Friday, October 23rd, 2026

नदी में एक को डूबने से बचाने में चार बच्चों की हुई मौत, तीन बच्चे एक ही परिवार के

भागलपुर.

भागलपुर में नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिननगर पुरैनी की है। मरने वालों में तीन बच्चे एक ही परिवार के हैं जबकि चौथा उसी गाँव का रहने वाला है। मृतकों की पहचान मोहम्मद शाहनवाज (12), मोहम्मद अरबाज (8), मोहम्मद ढिल्लों (8) और मोहम्मद सेफ (14) के रूप में की गई है। मोहम्मद सेफ की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई।

मृतक मोहम्मद शहनवाज और मोहम्मद अरबाज भाई हैं जबकि मोहम्मद ढिल्लो उनका मामा लगता है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन बच्चों में से एक नदी में स्नान करने गया लेकिन गहरा पानी में चले जाने की वजह से वह डूबने लगा। उसे डूबते देख अन्य दोनों बच्चों ने बारी बारी से बचाने की कोशिश की लेकिन तबतक एक दूसरे को बचाने की कोशिश में तीनों बच्चे डूबने लगे। उन्हें डूबते देख चौथे बच्चे ने भी उन तीनों को बचाने की कोशिश की लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाम हो गई और एक एक कर के चारों बच्चे पानी में डूब गए। घाट पर स्थानीय लोग बच्चों की चीख-पुकार सुनकर वहां पहुंचे और किसी तरह चारों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। इस घटना में मोहम्मद शहनवाज, मोहम्मद अरबाज और मोहम्मद ढिल्लो की मौत हो चुकी थी जबकि मोहम्मद शेफ की नब्ज चल रही थी। आननफानन में लोग उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

 

#Four children died

Source : Agency

पाठको की राय