Tuesday, October 20th, 2026

असम में कोयला खदान से चार शव किए बरामद, श्रमिकों को बचाने जारी है रेस्क्यू अभियान

दिसपुर।

असम में दीमा हसाओ जिले के तीन किलो उमरंगसो इलाके में कोयला खदान में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। भारतीय सेना और एनडीआरएफ की संयुक्त बचाव टीम ने अब तक चार शव बरामद किए हैं।

एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर रोशन कुमार नाथ ने कहा कि बचाव अभियान शुरू होने के बाद से अब तक चार शव बरामद किए गए हैं। पानी निकालने की प्रक्रिया जारी है और पानी का स्तर घट रहा है। कोल इंडिया के पंप यहां लगाए गए हैं। पानी निकालने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हम फंसे हुए बाकी लोगों को बचाने की कोशिश करेंगे।

 

#Assam coal mine#rescue

Source : Agency

पाठको की राय