Friday, October 23rd, 2026

धारदार हथियार के साथ चार व शराब पीते 19 गिरफ्तार

रायपुर
रायपुर पुलिस ने गणेश विसर्जन को देखते हुए बदमाशों को पकड?े के लिए कल देर रात अभियान चलाया इस दौरान अलग-अलग थानों से पुलिस ने धारदार हथियार के साथ 4 युवकों को गिरफ्तार किया वहीं 19 युवकों को शराब पीते हुए दरदबोचा।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खम्हारडीह क्षेत्र के चंडी नगर में करण यादव, थाना गोबरानयापारा क्षेत्र के छांटा रोड पास शुभम बंजारे, सोमवारी बाजार के पास सचिन भोई एवं थाना गुढि?ारी के मुर्राभट्टी के पास से मयंक राज मिश्रा को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया और इनके विरुद्ध संबंधित थानों में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरंग, धरसींवा, गोबरा नयापारा, विधानसभा, अभनपुर, कोतवाली, आमानाका, खरोरा एवं कबीर नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीते 19 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके विरुद्ध भी धारा 36सी के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

#alcohol

Source : Agency

पाठको की राय