हीरा बेंचने के फिराक में थें चार आरोपी,गिरफ्तार
महासमुंद। इलाके में हीरों की तस्करी का कोई नया मामला नहीं है पहले भी आरोपी धरे गए हैं। पुलिस की तगड़ी नाकेबंदी के बाद भी तस्कर सक्रिय रहते हैं लेकिन जब घेरे में आ जाते तो पकड़े जाते हैं। बसना थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार आरोपियों से 3 नग काला हीरा और 3 नग हीरा रत्न जब्त किए हैं। जब्त हीरे की कीमत लगभग 5 लाख रु आंकी गई है। चारों आरोपी हीरा बेचने के फिराक में ग्राहक ढूढ़ रहे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Source : Agency

पाठको की राय