Friday, October 23rd, 2026

हर्षोल्लास से मनाया गया वैश्य महासम्मेलन का स्थापना दिवस

( अमिताभ पाण्डेय)
भोपाल

वैश्य महासम्मेलन की पुराना शहर जोन इकाई के तत्वावधान में संगठन के स्थापना दिवस और हिन्दू नववर्ष  को हर्षोल्लास से मनाया गया। संगठन के जोन अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता , वरुण गुप्ता , मीडिया प्रभारी रूपेश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवारा चौराहे पर शहरवासियों को तिलक लगाकर ,   ठंडाई पिलाकर हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी । कर्यक्रम में सम्भागीय अध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता, जिला अध्यक्ष वरूण गुप्ता,कैलाश विजयवर्गीय, प्रदीप गोल्डन, राजेन्द्र गुप्ता, अजय अग्रवाल, सुमन गुप्ता, विकास नेमा, धीरज सोनी, नीलेश जेन, योगेश गुप्ता, हेमन्त कनकने, अखिल रेजा, दीपक पंसारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय