Sunday, October 25th, 2026

16 से ऑनलाइन भरे जाएंगे 10वीं - 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए फार्म

रायपुर
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शि
क्षा मंडल ने 10वीं - 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 की तैयारी अभी से शुरू कर दी है जिसके लिए परीक्षा फार्म 16 अगस्त से 15 सितंबर तक भरे जाएंगे। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किया जाएगा। परीक्षा के लिए फार्म आनलाइन ही बनाए गए हैं इसमें विद्यार्थियों और स्कूल के प्राचार्य को सुझाव दिया गया है कि फार्म भरते समय कोई गड़बड़ी न हो, इसका विशेष ख्याल रखें। परीक्षा फार्म में अपना नाम, अपने पिता का नाम और माता का नाम आदि लिखते समय त्रुटि न हो, इसका विशेष ध्यान रखना होगा।

 

#board exam

Source : Agency

पाठको की राय