Tuesday, October 20th, 2026

कांग्रेस मीडिया विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष व प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार भाजपा में हुए शामिल

भोपाल
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष पार्टी की रीति नीति, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व प्रवक्ता श्री अजय सिंह यादव एवं वरिष्ठ पत्रकार व आईआईटी कानपुर की एलुमनाई डॉ. वनिता श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने उनका अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, इंदौर महापौर पुष्यमित्र  भार्गव प्रदेश, सह मीडिया प्रभारी जुगल किशोर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजपाल सिसोदिया, सुश्री नेहा बग्गा उपस्थित थी।

 

#Vishnudutt Sharma

Source : Agency

पाठको की राय