Wednesday, October 21st, 2026

पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने की भविष्यवाणी, बताया- भारतीय टीम के पास टेस्ट सीरीज के जीतने का सबसे अच्छा मौका 

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को मेजबान के खिलाफ खेलना है। यह सीरीज विराट कोहली के लिए अहम माना जा रहा है। उनको हाल में वनडे की कप्तानी से हटाया गया है और टेस्ट को लेकर भी बातें की जा रही है। पूर्व भारतीय कप्ता सुनील गावस्कर ने इस सीरीज से पहले भविष्वाणी की है। उन्होंने बताया किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है और क्यों। "क्विंटन डिकाक को लेकर बातें की जा रही है, वो जिनको भारतीय टीम की गेंदबाजी पसंद है, दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए वह उपलब्ध नहीं रहेंगे। इससे साउथ अफ्रीका का बल्लेबाजी क्रम और भी ज्यादा कमजोर और जल्दी टूटने वाला हो जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम के पास इस टेस्ट सीरीज के जीतने का सबसे अच्छा मौका होने वाला है।"

भारतीय ने साल 2018 में साउथ अफ्रीका में खेलते हुए जोहान्सबर्ग में अपनी पहली जीत दर्ज करने में कामयाबी पाई थी। गावस्कर ने कहा है कि इसी जीत को सबक लेते हुए टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर इस बात उतरना होगा। अगर जो भारतीय टीम ने पिछली जीत को बरकरार रखते हुए वही कारनामा दोहराया तो यह वकई शानदार होगा। "अगर जो भारतीय टीम वाकई ऐसा करने में कामयाब हो पाई तो यह उनकी उपलब्धि के ताज में एक और हीरा जड़ देगा। भारतीय टीम हर एक टेस्ट खेलने वाली टीम के खिलाफ जीत हासिल करने के अपने पूरे क्रम को खत्म करेगी। साउथ अफ्रीका भारतीय टीम के लिए आखिरी बाधा है और एक बार जो आपने ऐसा कर लिया तो फिर भारतीय क्रिकेट को एक तरह से कोई रोकने वाला नहीं होगा। टीम सबकुछ ही हासिल कर लेगी।"

 

#Former veteran Sunil Gavaskar

Source : Agency

पाठको की राय