Wednesday, October 21st, 2026

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे

वाशिंगटन
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ ने कहा है कि वह 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल नहीं होंगे।

पॉम्पिओ ने ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा कि वह रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में पूर्व राष्ट्रपति और उनके करीबी डोनाल्ड ट्रंप से मुकाबला करना नहीं चाहते।

पॉम्पिओ ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका के विदेश मंत्री थे।

पॉम्पिओ अगर उम्मीदवार बनने के लिए चुनाव लड़ने को तैयार होते, तो वह निक्की हैली के बाद ऐसा करने वाले पूर्ववर्ती ट्रंप मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्य होते।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत रही हैली ने फरवरी में रिपब्लिकन पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की होड़ में शामिल होने की घोषणा की थी।

ट्रंप के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रहे माइक पेंस भी इस दौड़ में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं।

 

 

#राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे

Source : Agency

पाठको की राय