पूर्व ट्विटर इंडिया चीफ मनीष माहेश्वरी ने छोड़ी कंपनी
नई दिल्ली
ट्विटर इंडिया के पूर्व प्रमुख मनीष माहेश्वरी ने अपब इस कंपनी को ही छोड़ दिया है। मनीष अब शिक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाएंगे। इसी साल राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट बंद करने के बाद शुरू हुए बवाल के बाद मनीष माहेश्वरी को अगस्त माह में वापस अमेरिका भेज दिया गया था। अब मनीष ने खुद ट्वीट करके ट्विटर छोड़ने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'लगभग तीन साल के बाद, मैं शिक्षा और शिक्षण के लिए खुद को समर्पित करने के लिए ट्विटर से विदा ले रहा हूं। हालांकि, भारी मन के साथ ट्विटर छोड़ रहा हूं, लेकिन मैं उस प्रभाव को लेकर उत्साहित हूं जो शिक्षा के माध्यम से विश्व स्तर पर बनाया जा सकता है।' मनीष ने अप्रैल 2019 में भारत में कंपनी के प्रबंध निदेशक के तौर पर काम संभाला था।
माहेश्वरी ने बताया कि वह माइक्रोसॉफ्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुके तनय प्रताप के साथ मिलकर यह जॉइंट वेंचर शुरू करेंगे। सिलसिलेवार ट्वीट में मनीष ने बताया कैसे कोरोना ने अर्थव्यवस्था में सफल होने के लिए जरूरी स्किल्स को बदल दिया है और यह कौशल सिखाने के लिए ही वह अपना वेंचर खोल रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा हमेशा ही उनके दिल के करीब रही है। इस समय ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल बनाए गए हैं और यह बताया जा रहा है कि माहेश्वरी अपनी सॉन फ्रांसिस्को की भूमिका को अलविदा कहकर खुद का एडटेक स्टार्टअप शुरू करने जा रहे हैं।
#Former Twitter India Chief Manish Maheshwari

पाठको की राय