Saturday, October 24th, 2026

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का कोरोना से निधन 

जयपुर
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का बुधवार की देर रात कोरोना से निधन हो गया। वह 89 साल के थे। वह 1980-81 में राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे थे। इसके अलावा वह बिहार और हरियाणा के राज्यपाल भी रहे। उनके निधन पर राजस्थान सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर शोक जताया है। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'श्री पहाड़िया हमारे बीच से कोविड की वजह से चले गए, उनके निधन से मुझे बेहद आघात पहुंचा है। ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में सम्बल दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।' राज्य सरकार ने गुरुवार को एक दिन के शोक की घोषणा की है, जिसके दौरान सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे और राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।  
मिलिए डॉक्‍टर विनोद जैन से जो बने कोरोना मरीजों की जान बचाने वाले डाक्‍टरों और हेल्‍थ वर्कस के सुरक्षा कवच जगन्नाथ पहाड़िया को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को दोपहर 12 बजे कैबिनेट की बैठक भी होगी और उसी दिन राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 

 

#जगन्नाथ पहाड़िया

Source : Agency

पाठको की राय