Saturday, October 24th, 2026

पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह भतीजे की शादी के लिए भाई संग पेरोल पर छूटे, मशरक पहुंचे

मशरक(छपरा)
झारखंड के हजारीबाग जेल से अपने भतीजे की शादी में शामिल होने पेरोल पर पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह अपने अनुज दीनानाथ सिंह के साथ मशरक पहुंचे। जानकारी हो कि अशोक सिंह हत्याकांड में पूर्व सांसद व उनके भाई सजायाफ्ता हैं और हजारीबाग जेल में बन्द है । शादी के लिए बुधवार की देर शाम पेरोल पर घर पहुंचे नेता से मिलने सुबह से ही लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाकर पहुंचने लगे।  इधर घर आने से शादी की तैयारी में जुटे परिजनों सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। गुरुवार की सुबह पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह ने अपने अनुज दीनानाथ सिंह,  छोटे भाई  विधायक केदारनाथ सिंह, मदन सिंह, अपने पुत्र पूर्व विधायक रणधीर सिंह, भतीजे युवराज सुधीर सहित समर्थकों से मिलते हुए कोरोना गाइडलाइन के तहत  शादी की तैयारी का जायजा लिया। बता दें कि प्रभूनाथ सिंह के भाई दीनानाथ सिंह के बेटे अभिषेक सिंह उर्फ टुटु का तिलक समारोह 9 मई और शादी 14 मई को है।

 

#Former MP

Source : Agency

पाठको की राय