Thursday, October 22nd, 2026

लकवा से पीड़ित खेमदास को देखने पहुंचे पूर्व सांसद अभिषेक


राजनांदगांव

राजनांदगाँव भाजपा ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष श्री खेमदास साहू के लकवा से पीड़ित होने का दुखद समाचार मिलते ही जिले के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह शनिवार को उनके निज निवास ग्राम आरला पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से कामना की कि खेमदास भाई शीघ्र-अतिशीघ्र पूर्णत: स्वस्थ हों और नई ऊर्जा के साथ लौटें। इस दौरान तिलोक चंद जैन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, अशोक देवांगन जिला पंचायत सभापति, आनंद साहू ग्राम पंचायत सुरगी सरपंच, टोमन साहू एवं अन्य भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय