Wednesday, October 21st, 2026

दशहरा मिलन समारोह में पूर्व विधायक मुन्ना राजा ने लगाए बीजेपी पर आरोप

अन्याय करने वाले से ज्यादा दोसी अन्याय सहने वाला है अन्याय के खिलाफ आवाज उठाओ-मुन्ना राजा

बमीठा
सद्दुपुरा रामजानकी मंदिर में दशहरा मिलन कार्यक्रम में कई वर्षों बाद मिले दशहरा मिलन समारोह में क्षेत्र से सैकड़ो की तादात में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एक दूसरे से गले मिले मुन्ना राजा शंकर प्रताप सिंह ने कहा एक रावण को हर साल मारते हैं लेकिन एक रावण के बदले हर साल दस रावण पैदा होते हैं इन रावणो को मारने के लिये एक ही हथियार है वोटआप अपने एक वोट से रावण रूपी नेताओं को मार सकते हो उन्होंने कहा आज लोग अन्याय पर अन्याय कर रहा है इस अन्याय का विरोध करने वाला कोई नहीं है विशेषकर नए लड़के भी इनके खिलाफ आवाज नही उठाते अन्याय करने वाले से ज्यादा दोसी अन्याय सहने वाला होता है इसलिए अन्याय का विरोध करना ही पड़ेगा।

ये लोग कितनो को जेल भेजेगे आगे कहा आज आप लोगो ने देखा कितने जीते सरपंचों को हरा दिया गया है यदि आप लोगो ने अपने वोट के अधिकार को नही समझा तो पांच दस सालों बाद आपको वोट देने को भी नही मिलेगा आपका वोट देने का अधिकार भी छीन जायगा।

इस मौके पर सिद्धार्थ शंकर बुन्देला पूूूर्ब जनपद अध्यक्ष, लखन दुबे ,बहादुर सिंह, रामप्रसाद तिवारी, डॉ महेद सैनी जिला सचिव, प्रवीड जैन सरपंच अवधनरेश यादव जनपद सदस्य धमना , मुराद अली , राकेश यादव उपसरपंच ,मंजू जैन, बद्री शुक्ला, बाबू तिवारी, नरेन्द्र मिश्रा, सहादत अली, बाबू बेग, कल्ले महाराज, बीरे महाराज, सीताराम पांडे, सतेंद्र शर्मा, डॉ राजेश पटेल, भुजबल यादव, सैकड़ो से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

#MLA Munna

Source : Agency

पाठको की राय