Sunday, October 25th, 2026

पूर्व मंत्री के पीएसओ ने खुद को गोली मारकर कर ली खुदकुशी

रायपुर
पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल की सुरक्षा में तैनात उनके पीएसओ ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। तैनात पीएसओ का नाम आरक्षक विशंभर राठौर बताया गया है। उसने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है।

आरक्षक विशंभर राठौर ने खुदकुशी क्यों की है,इसका पता नहीं चला है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सर्विस रिवाल्वर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

सुसाइड नोट को लेकर किसी तरह की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुट गई है। इस मामले में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से भी चर्चा नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर वे खुद भी बेहद हैरान हैं।

बहरहाल जांच के बाद ही वास्तविकता का पता चल पाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है। इस घटना को लेकर पूर्व मंत्री अग्रवाल के साथ ही उनका पूरा स्टाफ हतप्रभ है, क्योंकि बृजमोहन अग्रवाल की टीम में इस तरह की यह पहली घटना है, जिसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। खुदकुशी के पहले कोई ऐसी स्थिति भी उनमें नहीं देखी गई हो जिससे लगे कि वह किसी कारण से परेशान हो। पुलिस जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

 

#Former minister

Source : Agency

पाठको की राय