Tuesday, October 20th, 2026

कांग्रेस नेता इमरान के राम के वंशज वाले बयान का पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने किया समर्थन

सासाराम/पटना.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद की ओर से भगवान राम को सभी लोगों के आराध्य बताए जाने वाले बयान पर राजद विधायक सह बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुधाकर सिंह राष्ट्रीय जनता दल के जन संवाद कार्यक्रम में रोहतास के सासाराम पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता खुद को भगवान राम का वंशज बताते हैं तो इसमें आश्चर्य की बात नहीं है।

सुधाकर सिंह ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि बाहर से भारत में कई हमलावर आए, लेकिन बाकी जितने लोग यहां हैं वे मूलत: भारतीय ही हैं। समयांतराल पर काफी लोगों ने धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और जैन धर्म को अपनाया। ऐसे में अगर उन्हें लगता है कि वे भगवान राम के वंशज हैं तो इसमें किसी को आपत्ति भी नहीं होनी चाहिए। वहीं, बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए मंदिर विरोधी बयान का बचाव करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि तुलसीदास द्वारा रचित रामायण में कुछ तथ्य बाद में ऐसे जोड़े गए जो मर्यादा के अनुकूल नहीं हैं। रामायण संस्कृत में लिखी गई थी और जब अवधि में इसका अनुवाद किया गया तो कुछ शब्दों के अर्थ बदल दिए गए या कुछ नए शब्द जोड़ दिए गए, जो सभ्य समाज के लिए अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे शब्दों को अध्ययन और रिसर्च करके हटा देना चाहिए।

‘इंडिया में लगभग सभी चीजें तय हो चुकीं’
इसके साथ ही सीट बंटवारे के सवाल पर सुधाकर सिंह ने बताया कि सीटों के बंटवारे, संख्या और किस सीट पर कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर ‘इंडिया’ की लगातार बैठकें हो रही है। लगभग सभी चीजें तय हो चुकी हैं और खरमास के बाद शुभ दिन देखकर इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी।

 

#Congress leader Imran#descendant of Ram#former minister Sudhakar#Tulsidas's Ramayana#Some words indecent.

Source : Agency

पाठको की राय