Tuesday, October 20th, 2026

प्रदेश में बच्चियों के साथ हो रही घटनाअेां को लेकर पूर्व मंत्री व महू विधायक उषा ठाकुर का बयान आया

इंदौर
प्रदेश में बच्चियों के साथ हो रही घटनाअेां को लेकर पूर्व मंत्री व महू विधायक उषा ठाकुर का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि बच्चियों के दुराचारियों को सार्वजनिक चौराहों पर फांसी देना चाहिए। उनका अंतिम संस्कार भी नहीं होना चाहिए। जब उनके मृत शरीर चील कव्वें नोचेंगे तो दूसरे लोगों को पता चलेगा कि बच्चियों के साथ दुराचार करने वालों का क्या हश्र होता है।

ठाकुर ने कहा कि बच्चों व युवा वर्ग में संस्कार के बिजारोपित करना भी आवश्यक है। परिजनों को अपने बच्चों को अध्यात्म और नैतिकता की शिक्षा देना चाहिए,ताकि वे गलत और सही कामों में फर्क कर सके।

आपको बता दे कि भोपाल में एक बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर कई लोगों में रोष है। विधायक उषा ठाकुर इंदौर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। इस दौरान उन्होंने यह बात मीडिया से चर्चा में कही। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी बच्चियों के साथ हो रही घटना पर कह चुके है कि बच्चियों के साथ गलत हरकत करने वालों का गला दबाने की इच्छा होती है।

 

#MLA Usha Thakur

Source : Agency

पाठको की राय