Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़ उपभोक्ता परिषद के पूर्व सदस्य सुरेश अग्रवाल ने लगाई फांसी

अंबिकापुर
छत्तीसगढ़ उपभोक्ता परिषद के पूर्व सदस्य एवं कारोबारी सुरेश अग्रवाल (64 वर्ष) ने बुधवार की सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री अमरजीत भगत सहित भारी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचकर परिवार वालों को सांत्वना दी।

सेठ बसंत लाल गली निवासी उनके पुत्र मुकेश गोयल से मिली जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर को 7 बजे जब वह सो कर उठा तो मां दयावती ने पिता के दिखाई नहीं देने की बात कही, तब मुकेश ने आसपास खोजबीन की तो घर के नीचे तल के एक कमरे में पंखा लगाने वाले हुक में साड़ी के सहारे पिता को लटके पाया। मुकेश ने तुरंत आसपास के लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी, उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय