पूर्व जिपं अध्यक्ष व कांग्रेस नेता डॉ. पुकेश्वर नहीं रहे
दुर्ग। दुर्ग के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता डॉ. पुकेश्वर भरदीय का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी खुद गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा कि - पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग और कांग्रेस के कर्मठ सिपाही, ग्राम भरदा (कोनारी) निवासी दाऊ डॉ. पुकेश्वर भरदीय के आकस्मिक निधन होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
Source : Agency

पाठको की राय